Skip to content
1 May 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • अपराध

क्षेत्रीय स्तर के अपराधों पर नियंत्रण जरूरी…

admin 2 October 2022
Crime in Local areas in India
Spread the love

अपराध चाहे जिस प्रकार के हों, उन पर किसी भी सूरत में नियंत्रण बेहद जरूरी है। आजकल देखने में आ रहा है कि यदि कोई घटना मीडिया एवं सोशल मीडिया में आ जाती है तो उसमें त्वरित गति से कार्रवाई हो जाती है। बड़े मामले अमूमन मीडिया एवं सोशल मीडिया में प्रचलित हो जा रहे हैं किन्तु क्षेत्रीय स्तर पर आये दिन अनेक ऐसे अपराध होते रहते हैं जो मीडिया एवं सोशल मीडिया की सुर्खियां नहीं बन पाते हैं, इसलिए उनके निर्णायक नतीजे तमाम मामलों में नहीं आ पाते।

राह चलते किसी के गले से चेन छीन लेना, किसी का मोबाइल, पर्स छीन लेना, किसी की जेब से पैसे निकाल लेना, किसी को चाकू मार देना आदि तमाम तरह की घटनाएं होती रहती हैं। जगह-जगह सी.सी.टी.वी. कैमरे एवं अन्य तकनीकी उपकरणों के बावजूद तमाम मामलों में शासन-प्रशासन एवं न्याय तंत्र किसी निर्णायक नतीजे पर नहीं पहुंच पाता है जिसकी वजह से अपराधियों का मनोबल बढ़ता है।

मोबाइल चोरी की घटनाएं जिस हिसाब से बढ़ रही हैं, ऐसे में तमाम लोग सलाह देने लगे हैं कि राह चलते मोबाइल से बात करना खतरे से खाली नहीं है जबकि मोबाइल आईएमईआई नंबर के जरिये बरामद किये जा सकते हैं किन्तु अधिकांश मामलें में पुलिस भी यह कह कर पल्ला झाड़ लेती है कि आखिर हम क्या-क्या करें? हमारे पास और भी बहुत काम हैं। महिलाओं को भी अकसर इस बात की सलाह मिलती रहती है कि महंगे आभूषण पहनकर एवं महंगे मोबाइल लेकर घर से न निकलें क्योंकि इससे समस्या हो सकती है।

अब ऐसी स्थिति में सवाल यह उठता है कि आखिर लोग करें तो क्या करें और कैसे रहें? क्या पहन कर घर से निकलें और क्या पहनकर न निकलें। बंद पड़े फ्लैटों में ताला तोड़कर चोरी की घटनाएं भी कम नहीं हैं। घर के सामने से बाइक कब उठ जाये, इस बारे में कुछ भी कहा नहीं जा सकता है? इस संबंध में मुख्य बात यह है कि आखिर इन समस्याओं से निजात पाने का क्या उपाय है? अब ऐसा तो हो नहीं सकता कि हर छोटे-मोटे अपराध मीडिया एवं सोशल मीडिया की सुखियां बन पायें? यदि प्रयास किया जाये तो मोबाइल चोरों को पकड़ा जा सकता है।

25 प्रतिशत मोबाइल की भी रिकवरी होने लगे तो मोबाइल चोरी की वारदातों में काफी कमी आ सकती है। कभी-कभी देखने में आता है कि गली-मोहल्ले के चोर-उचक्के और गुंडे लोगों के लिए सिरदर्द हो जाते हैं और इनके खिलाफ डर के कारण तमाम लोग पुलिस के पास भी नहीं जाना चाहते हैं।

ऐसी स्थिति में इस बात की नितांत आवश्यकता है कि स्थानीय स्तर के अपराधों पर नियंत्रण उतना ही जरूरी है जितना कि बड़े अपराधों पर। स्थानीय अपराधों से लोगों को आये दिन दो-चार होना पड़ता है। मुझे यह बात लिखने में कतई संकोच नहीं है कि स्थानीय स्तर के अपराध लोगों को काफी पीड़ा देते हैं और लोग इन अपराधों से काफी भयभीत भी रहते हैं।

वर्तमान स्थिति में स्थानीय स्तर के अपराधों पर नियंत्रण के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाये जाने की जरूरत है जिससे अपराधियों का मनोबल तोड़ा जा सके और कानून के भय से उनमें बार-बार अपराध करने की हिम्मत न आ सके। अतः, इस तरफ गंभीर एवं सख्त कदम उठाये जाने की नितांत आवश्यकता है।

– जगदम्बा सिंह

About The Author

admin

See author's posts

Post navigation

Previous: श्रीहरि स्तोत्र के लाभ और अर्थ क्या हैं | Sri Hari Stotram Lyrics in Hindi
Next: सिर्फ हिंदू मंदिर ही धार्मिक नियंत्रण में क्यों?

Related Stories

UP Lucknow food safety news
  • अपराध
  • भ्रष्टाचार
  • विशेष
  • षड़यंत्र
  • स्वास्थ्य

मिलावटखोर प्रदेश (Uttar Pradesh) का हाल बेहाल!

admin 4 March 2026
The situation in Uttar Pradesh regarding adulteration is not only serious but also scary.
  • अपराध
  • भ्रष्टाचार
  • विशेष

मिलावटखोरी में UP की स्थिति गंभीर ही नहीं डरावनी भी

admin 28 February 2026
pick pocketing in dtc busess
  • अपराध

दिल्ली की बसों में मोबाइल चोरी और मजदूरों का दूर्भाग्य

admin 1 November 2025

Trending News

नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा Noida Protest Illegal Detention 1
  • देश
  • विशेष

नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा

29 April 2026
‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत bharat barand 2
  • देश
  • विशेष

‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

1 April 2026
कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….! what nonsense is this - let them say 3
  • Uncategorized
  • मन की बात
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!

31 March 2026
भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…! Bhavishya Malika 4
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!

31 March 2026
प्राचीन Psychological Warfare पद्धति अर्थात “कृत्या स्त्री” और “कृत्या पुरुष” Ancient indian Psychological Warfare Method 5
  • कला-संस्कृति
  • विशेष

प्राचीन Psychological Warfare पद्धति अर्थात “कृत्या स्त्री” और “कृत्या पुरुष”

31 March 2026

Tags

नोएडा मीडिया क्लब नोएडा सिटीजन फोरम भाजपा सरकार योगी सरकार सीएम योगी
  • Noida Protest Illegal Detentionनोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा
  • bharat barand‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत
  • what nonsense is this - let them sayकभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!

Recent Posts

  • नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा
  • ‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत
  • कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!
  • भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!
  • प्राचीन Psychological Warfare पद्धति अर्थात “कृत्या स्त्री” और “कृत्या पुरुष”

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.