Skip to content
13 April 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • ऐतिहासिक नगर
  • तीर्थ यात्रा

अनूपशहर का पौराणिक इतिहास और साक्ष्य | Historical of Anoopshahar in UP

admin 26 February 2021
Anup Shahar Railway Station
Spread the love

अजय सिंह चौहान  || उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले की एक तहसील का नाम है अनूपशहर, जो शहर गंगा नदी के दक्षिणी तट पर बसा हुआ है। वैसे तो पौराणिक मान्यताओं के अनुसार अनूपशहर को ‘छोटी काशी’ के नाम से जाना जाता है लेकिन, यदि इतिहासकारों की बात पर विश्वास करें तो पता चलता है कि उन्होंने तो इसके इतिहास को मुगलकाल से जोड़ कर एक तरह से इसके पौराणिक अस्तित्व को ही लगभग नष्ट कर दिया।

 

हमारे आधुनिक इतिहासकार बताते हैं कि गंगा के तट पर स्थित आज का अनुपशहर मुगल शासक जहांगीर के शासनकाल में बसाया गया था। और उसने यहां के एक गांव जिसका नाम बलभद्र नगर था उसको अपनी राजधानी घोषित कर दिया और इसका नाम बदल कर अनूपशहर कर दिया था।

जबकि यहां हम आपको बता दें कि यह नगर गंगा के तट पर स्थित है और ‘अभिधानचिंतामणि’ नामक संस्कृत के शब्दकोश में अनूप का जो शाब्दिक अर्थ मिलता है उसके अनुसार एक ऐसा भू-भाग जहां जलस्रोत या जहाँ से जल का बहाव निरंतर बना रहता हो उसके किनारे के क्षेत्र को अनूप नगर कहा जाता है। और क्योंकि यह शहर गंगा नदी जैसे प्रमुख जलस्रोत के तट पर बसा हुआ है इसीलिए इसे अनूपशहर नाम दिया गया होगा।

लेकिन अगर हम अनूपशहर के प्राचीन और पौराणिक इतिहास पर नजर नजर डालें तो हमें पता चलता है कि द्वापर युग से ही यह नगर हमारे लिए धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से बहुत ही महत्व का रहा है।

पौराणिक तथ्यों के अनुसार, महाभारत का युद्ध शुरू होने से पहले भगवान श्री कृष्ण के बड़े भाई बलराम तीर्थ यात्रा के लिए चले गए थे और उसी तीर्थ यात्रा के दौरान वे इस क्षेत्र में आए और यहां तपस्या की थी। इसके चलते इसको बलभद्र नगर कहा जाता था।

इसके साक्ष्य के रूप में अनूप शहर से कुछ ही दूरी पर स्थित आहार गांव में पुरातत्व विभाग के द्वारा की गई खुदाई के दौरान महाभारत कालीन कई प्रकार के अवशेष भी मिले हैं। और उन अवशेषों से इस स्थान की प्राचीनता के प्रमाण मिलते हैं। इसके अलावा, अनूपशहर से मात्र 12 किमी की दूरी पर अवंतिका देवी का एक ऐसा प्रसिद्ध मंदिर भी है जो साक्षी है भगवान श्रीकृष्ण और देवी रुक्मीनि के विवाह का। यही वह मंदिर है जहां से भगवान श्रीकृष्ण ने रुक्मणी का अपहरण किया था। माना जाता है कि यह मंदिर द्वापर युग से भी पहले का है।

और अगर हम मध्य युगीन इतिहास को देखें तो उस समय भी हमारे आदि शंकराचार्य ने इसी नगर के गंगा तट पर एक विशाल शास्त्रार्थ सभा की थी। इसके अलावा गंगा किनारे सनातन धर्म के कई जाने माने और उच्च कोटि के साधु-संतो के आश्रम भी है जिन्होंने समय-समय पर यहां आकर तपस्या की, प्रवचन दिए और अनेकों ऋषि-मुनियों ने अपनी तपस्या के बल पर इस भूमि को तपोभूमि बनाया है। इसके अलावा सिखों का प्रसिद्ध तीर्थ बाबा खड़क सिंह का आश्रम भी यहीं पर बना हुआ है।

यहां कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर अनूपशहर में गंगा किनारे लगने वाले विशाल मेले और उसके अलावा भी अन्य अनेकों विशेष स्नान पर्वों के अवसर पर हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ प्राचीन काल से ही जुटती आ रही है। इसके अलावा यहां श्राद्ध पूर्णिमा के अवसर पर दूरदराज से आने वाले लाखों श्रद्धालु गंगा के घाटों के दोनों ही ओर पुरोहितों से विभिन्न संस्कार करा कर भगवान सत्यनारायण की कथा का श्रवण करवाते देखे जा सकते हैं।

प्राचीन काल से ही छोटी काशी के नाम से विख्यात यह धार्मिक नगरी भी अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुख्य तीर्थ स्थल के रूप में विशेष रूप से विकसित हो रही है। धार्मिक दृष्टि हरिद्वार के बाद अनूपशहर दूसरा ऐसा प्रमुख शहर है, जो गंगातट पर आबाद है। यहां हर शाम गंगा जी की आरती में रोजाना सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल होते हैं।

अनूप शहर से होकर बहने वाली पवित्र गंगा नदी के तटों की सूरत बदलने के लिए नमामि गंगे योजना के तहत कुछ विशेष प्रयास भी किए जा रहे हैं। जिसके अंतर्गत प्राचीनकाल के मस्तराम आश्रम का आधुनिकीकरण करवा कर यहां के घाटों को पक्का करवाने और उनका सौंदर्यकरण करवाने का कार्य प्रमुख है।
देश के लिए आजादी की लड़ाई में योगदान देने वाले यहां के दर्जनों गुमनाम देशभक्तों ने अपने प्राण न्यौछावर किये थे। इसके अलावा अनूपशहर में मक्खन, जड़ी बूटी और इमरती लकड़ी का एक बहुत बड़ा कारोबार होता है।

About The Author

admin

See author's posts

7,196

Post navigation

Previous: अंबाजी शक्तिपीठ गुजरात – कब जाएँ, कैसे जायें, कहां ठहरें? | Ambaji Shaktipeeth- How to go, where to stay?
Next: सनबर्ड (Sunbird) – ऋतु-परिवर्तन के अनुसार बदलने वाले अनोखे पक्षी

Related Stories

Purana Qila Delhi
  • ऐतिहासिक नगर
  • विशेष

पांडवों के पांच गाँव और इंद्रप्रस्थ के साक्ष्य

admin 25 March 2026
Sri Ayyappa Swami Temple in Kerala
  • तीर्थ यात्रा
  • धर्मस्थल
  • विशेष

अय्यप्पा स्वामी के नियम : आत्म संयम, समर्पण और भक्ति के प्रतीक

admin 14 January 2026
Sheetla Mata Temple in Gurugram_Ancient and Mughal history
  • तीर्थ यात्रा
  • धर्मस्थल
  • विशेष

शीतला माता मंदिर, गुरुग्राम की पौराणिक, प्राचीन और मुगलकालीन यात्रा

admin 26 September 2025

Trending News

‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत bharat barand 1
  • देश
  • विशेष

‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

1 April 2026
कभ उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….! what nonsense is this - let them say 2
  • Uncategorized
  • मन की बात
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

कभ उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!

31 March 2026
भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…! Bhavishya Malika 3
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!

31 March 2026
प्राचीन Psychological Warfare पद्धति अर्थात “कृत्या स्त्री” और “कृत्या पुरुष” Ancient indian Psychological Warfare Method 4
  • कला-संस्कृति
  • विशेष

प्राचीन Psychological Warfare पद्धति अर्थात “कृत्या स्त्री” और “कृत्या पुरुष”

31 March 2026
रामायण और वेदों का संबंध Relationship between the Ramayana and the Vedas 5
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

रामायण और वेदों का संबंध

27 March 2026

Total Visitor

096622
Total views : 177377

Recent Posts

  • ‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत
  • कभ उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!
  • भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!
  • प्राचीन Psychological Warfare पद्धति अर्थात “कृत्या स्त्री” और “कृत्या पुरुष”
  • रामायण और वेदों का संबंध

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.