Skip to content
30 April 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • धर्मस्थल
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

इस मंदिर में होते हैं शनि देव की प्रतिमा के 16 शृंगार | Shani Temple in Indore

admin 25 December 2021
Shani Mandir in Indore_3
Spread the love

अजय सिंह चैहान || कहा जाता है कि दुनियाभर में भगवान शनि देव की मात्र एक ही ऐसी प्रतिमा है जो स्वयंभू मानी जाती है। इसके अलावा और कहीं भी ऐसी प्रतिमा नहीं है। और इस प्रतिमा की स्थापना भी आज से करीब 300 साल पहले ही हुई थी। जी हां हम बात कर रहे हैं इंदौर के उसी प्रसिद्ध शनि धाम मंदिर के बारे में जो जूना इंदौर यानी पुराने इंदौर शहर के मध्य में स्थित भगवान शनि देव का एक बहुत ही प्रसिद्ध मंदिर है।

दरअसल भगवान शनि देव, यहां एक चमत्कारिक रूप में प्रकट हुए थे और उस देवीय चमत्कार के प्रमाण के तौर पर आज उस स्थान पर जहां से यह प्रतिमा प्रकट हुई थी वहां एक कुआं बना हुआ है।

जूना इंदौर यानी पुराने इंदौर शहर में स्थित भगवान शनि देव का यह मंदिर जितना पावन है उतना ही दुनियाभर में सबसे अनोखा भी माना जाता है। अनोखा इसलिए क्योंकि यहां भगवान शनि देव की प्रतिमा पर सरसों के तेल से नहीं बल्कि प्रतिदिन प्रातःकाल दूध और जल से अभिषेक किया जाता है, इसके अलाव सिंदूर से भी श्रृंगार किया जाता है। उसके बाद भगवान शनि देव की प्रतिमा को 16 श्रृंगार से सजाया जाता है और फिर पूरे विधि-विधान के साथ भगवान शनि देव की आरती की जाती है। इसीलिए कहा जाता है कि इस मंदिर में विराजमान भगवान शनि देव का स्वरूप बाकी के सभी मंदिरों से एकदम अलग है।

इंदौर में स्थित इस मंदिर में विराजित शनि महाराज शाही अंदाज में, 16 श्रृंगार के साथ पूरे ठाठ-बाट से विराजमान हैं। शनि महाराज का यह एकमात्र ऐसा मंदिर है जिसमें उनकी स्वयंभू प्रतिमा है, यानी भगान शनि देव जी यहां स्वयं पधारे थे।

इसके अलावा भगवान शनि देव की इस प्रतिमा की एक सबसे बड़ी विशेषता यह है कि 16 श्रृंगार से सजने के बाद तो मानो यहां के शनि महाराज क्रोध और प्रकोप के देवता नहीं बल्कि खुशियों से झोली भर देने वाले कृपालु शनि देव बन जाते हैं।

Shani Mandir in Indore_1देश और दुनियाभर में प्रसिद्ध भगवान शनि देव का यह मंदिर आज भी किसी संस्था या फिर किसी ट्रस्ट द्वारा नहीं बल्कि पंडित गोपालदास तिवारी जी के वंशजों के द्वारा स्वनिर्मित और स्व संचालित है। और ये वही पंडित गोपालदास तिवारी थे जिनके सपने में आकर भगवान शनि देव ने उनकी प्रतिमा को बाहर निकलवा कर यहां स्थापित करने की आज्ञा दी थी।

यहां हम यह भी बता दें कि भगवान शनि देव की यह प्रतिमा और उनका यह मंदिर देश के 6 प्रमुख और प्रसिद्ध शनि मंदिरों में या शनि धामों में से एक है, इसलिए उनके दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या यहां आम दिनों में भी हजारों में होती है। जबकि, प्रत्येक शनिवार को यहां दर्शन और पूजा-अर्चना करने वाले भक्तों में इंदौर के अलावा दूरदराज से भी हजारों भक्तगण आते हैं और भगवान शनि का विशेष अनुष्ठान करवाते हैं।

मान्यता है कि इस मंदिर में भगवान शनिदेव के दर्शनों से ढैय्या और साढ़ेसाती से पीड़ित लोगों को फायदा होता है और उनके जीवन की सारी समस्याएं भी धीरे-धीरे अपने आप ही दूर होती जाती हैं।

इस शिवलिंग पर जल चढ़ाने पर सुनाई देती है ‘ओम‘ की प्रतिध्वनि

Shani Mandir in Indore_1देवी अहिल्याबाई की नगरी कहे जाने वाले इंदौर शहर में स्थित भगवान शनि देव का यह चमत्कारिक मंदिर जूनी इंदौर यानी ओल्ड इंदौर शहर में स्थित है। वर्तमान में यह मंदिर कोई बहुत बड़े आकार वाला तो नहीं है लेकिन, मराठा शैली में निर्मित यह एक नक्काशीदार और आकर्षक मंदिर है।

यह मंदिर देश भर में भगवान शनि देव के ऐसे कुल 6 प्रसिद्ध शनि धामोंयानी मंदिरों में से एक है जो पूर्ण रूप से सिद्ध, प्रसिद्ध और चमत्कारिक माने जाते हैं। इन 6 मंदिरों में सबसे पहला नाम आता है महाराष्ट्र में स्थित शनि शिंगणापुर के शनि धाम मंदिर का। इसके बाद दूसरे सबसे प्रसिद्ध और चमत्कारी शनि धाम मंदिरों में इंदौर के इसी मंदिर का नाम आता है।

यहां हर वर्ष शनि जयंती के अवसर पर एक भव्य उत्सव का आयोजन किया जाता है। इस आयोजन में शामिल होने के लिए भारत के कई प्रसिद्ध संगीतकार और गायक अपने सुर और संगीत की प्रस्तुति द्वारा शनिदेव के प्रति श्रद्धा प्रकट करते हैं।

आज भी जाग्रत हैं उज्जैन के काल भैरव | Secrets of Kaal Bhairav

शनि जयंती के अवसर पर यहां हर वर्ष शहर से ही नहीं बल्कि दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं और यहां आयोजित होने वाले भव्य उत्सव के आयोजन का आनंद लेते हैं।

जबकि, भगवान शनि देव के अन्य चार प्रसिद्ध मंदिरों में मध्य प्रदेश में ग्वालियर शहर के नजदीकी गांव एंती में स्थित शनिचरा मंदिर, उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में स्थित शनि धाम मंदिर, दिल्ली के महरौली क्षेत्र में स्थित शनि तीर्थ क्षेत्र और फिर तमिलनाडु के तिरुनल्लर में स्थित नवग्रह मंदिरों में से एक शनि मंदिर का नाम आता है।

अगर आप का आना-जाना इंदौर से होता है तो आप भी यहां आटो रिक्श की सवारी करके बहुत आसानी से दर्शन करने जा सकते हैं क्योंकि, भगवान शनिदेव का यह मंदिर इंदौर के रेलवे स्टेशन से मात्र ढेड़ किलोमीटर की दूरी पर ही स्थित है। जबकि इंदौर के बस अड्डे से इसकी दूरी करीब 4 किमी और एयरपोर्ट से इसकी दूरी करीब 9 किमी की है।

About The Author

admin

See author's posts

Post navigation

Previous: हनुमान जी के नारी रूप की अद्भुत मूर्ति | Hanuman Temple in Chhattisgarh
Next: महामारी के दौर में सरकारी अस्पतालों का आत्मनिर्भर होना बेहद जरूरी

Related Stories

Noida Protest Illegal Detention
  • देश
  • विशेष

नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा

admin 29 April 2026
bharat barand
  • देश
  • विशेष

‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

admin 1 April 2026
what nonsense is this - let them say
  • Uncategorized
  • मन की बात
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!

admin 31 March 2026

Trending News

नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा Noida Protest Illegal Detention 1
  • देश
  • विशेष

नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा

29 April 2026
‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत bharat barand 2
  • देश
  • विशेष

‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

1 April 2026
कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….! what nonsense is this - let them say 3
  • Uncategorized
  • मन की बात
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!

31 March 2026
भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…! Bhavishya Malika 4
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!

31 March 2026
प्राचीन Psychological Warfare पद्धति अर्थात “कृत्या स्त्री” और “कृत्या पुरुष” Ancient indian Psychological Warfare Method 5
  • कला-संस्कृति
  • विशेष

प्राचीन Psychological Warfare पद्धति अर्थात “कृत्या स्त्री” और “कृत्या पुरुष”

31 March 2026

Tags

नोएडा मीडिया क्लब नोएडा सिटीजन फोरम भाजपा सरकार योगी सरकार सीएम योगी
  • Noida Protest Illegal Detentionनोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा
  • bharat barand‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत
  • what nonsense is this - let them sayकभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!

Recent Posts

  • नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा
  • ‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत
  • कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!
  • भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!
  • प्राचीन Psychological Warfare पद्धति अर्थात “कृत्या स्त्री” और “कृत्या पुरुष”

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.